जामुन
से दूर होते है कई रोग | जामुन के फायदे और स्वास्थ्य लाभ
गर्मी के मौसम में
बरसात शुरू होने पर बाजारों में जामुन का मिलना शुरू हो जाता है। रस से भरे स्वादिष्ट
जामुन खाना हर कोई पसंद करता है| जामुन को
कई नामो से जाना जाता है जैसे काला जामुन, जमाली, ब्लैकबेरी आदि | जामुन आमतौर पर काले
या गहरे गुलाबी रंग का होता है और इसमें कई प्रकार के औषधीय गुण होते है जो हमारे स्वास्थ्य
के लिए लाभकारी माने जाते है।
जामुन के फल, पत्तियों
और इसके बीजों का इस्तेमाल जड़ी-बूटी के रूप में भी किया जाता है। जामुन और इसकी जड़ी-बूटी
से क्या क्या स्वास्थ्य लाभ होते है आइए जानते है:
पेट
और पाचन शक्ति
पेट से संबंधित
समस्या के लिए जामुन बेहद लाभकारी रहता है। पेट दर्द होने पर जामुन को नमक लगा कर सेवन
करने से यह पाचन शक्ति को बढ़ाता है और पेट की समस्याओ से भी राहत देता हैं| जामुन को
रस के रूप में भी सेवन किया जा सकता है |
दस्त
में लाभकारी
यदि किसी को दस्त
या खूनी दस्त की समस्या हो जाए तो ऐसी समस्या को दूर करने के लिए जामुन जरूर खाना चाहिए|
बार-बार दस्त होने पर जामुन के रस में सेंधानमक और शहद मिलाकर पीने से दस्त बंद हो
जाते है|
मधुमेह
मधुमेह में भी जामुन
बहुत ही फायदेमंद माना जाता है| मधुमेह के
रोगियों को 150 ग्राम जामुन रोज खाना चाहिए। जामुन के नियमित सेवन करने से शरीर में
ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित की जा सकती है | जामुन के बीजो को सुखाने के बाद उन्हें
पीस कर दिन में तीन बार इसका सेवन करने से रक्त में शुगर की मात्रा नियंत्रित रहती
है|
कैंसर
जामुन में कैंसर
रोधी गुण भी पाए जाते है| विशेषज्ञों के अनुसार
कैंसर के उपचार के लिए किए जाने वाले कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी के बाद जामुन खाना बेहद लाभकारी रहता है|
पथरी
जामुन की गुठली
के चूर्ण को दही में मिलाकर सेवन करने से पथरी में बहुत फायदा होता है| लीवर के लिए
जामुन का प्रयोग फायदेमंद होता है| यदि किसी को पथरी हो जाए तो जामुन के रस में सेंधा
नमक मिलाकर सेवन करने से पथरी से छुटकारा मिल सकता है।
यदि किसी को किडनी
में पथरी हो जाए तो अधिक पानी पीने के साथ-साथ जामुन के पेड़ की ताजा कोमल पत्तियों
को पीसकर उसमें काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर अगर सेवन किया जाए तो पथरी टूट कर निकल
जाती है।
मुंह के छाले में
यदि किसी को मुंह छाले हो जाए तो छालों की समस्या को दूर
करने के लिए यदि जामुन के कुछ नरम पत्तों को पीसकर, पानी में मिलाकर कुल्ला या गरारे
करें, तो मुँह के छाले से राहत मिलती है। इसके पत्तो का सेवन करने से भी छाले ठीक हो
जाते हैं।
हीमोग्लोबिन
जामुन में भरपूर मात्रा में विटामिन C और आयरन पाया जाता
है जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है। जिससे स्वास्थ्य ठीक रहता है। जामुन में मौजूद
आयरन रक्त को शुद्ध करने का काम करता है।
मुंहासों को दूर करने में
जिन लोगो को मुहासों की समस्या होती है अगर वह जामुन की
गुठलियों का इस्तेमाल करे तो बहुत फायदेमंद रहता है | इसका इस्तेमाल करने के लिए जामुन
के बीज को सुखाकर पीस ले और फिर गाय का दूध मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएँ| कुछ देर बाद
इस लेप को ठंडे पानी से धो ले | ऐसा कुछ DIN तक करने पर मुहासे समाप्त हो जाते है
दाँतों के रोग
यदि किसी को दाँतों
में दर्द हो, रक्त निकलता है, दाँत हिलते हैं या मसूड़े फूल जाते हैं तो जामुन के पेड़
के कच्चे पत्तो को कालीमिर्च के साथ दो गिलास पानी में उबालकर हर रोज कुल्ला करे यह
दाँतो के रोग से राहत देता है। जामुन के पेड़ की छाल को बारीक पीस कर इसे मंजन की तरह
भी इस्तेमाल कर सकते है।
उल्टियां होने पर
यदि किसी को उल्टियां आ रही हों तो जामुन के रस में मिश्री
डाल कर सेवन करने से बहुत आराम मिलता है।
याददाश्त
जामुन में कई एंटी ऑक्सीडेन्ट्स गुण होते है जो मनुष्य
की याददाश्त को तेज रखने में बहुत सहायक होते है। इसलिए अच्छी याददाश्त के लिए जामुन
का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है|
जामुन में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते
हैं जो त्वचा को स्वस्थ और सुन्दर बनाए रखने में उपयोगी होता है
जामुन का शर्बत पीने से थकान दूर होती है और शरीर में ऊर्जा
का संचार होता है

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें