सेंधा नमक के हैरान करने वाले फायदे
घर में इस्तेमाल होने वाला नमक हमारे भोजन का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही हमारे स्वास्थ्य को अच्छा रखने में सहायक होता है| नमक कई प्रकार के होते है और उनमे से एक है सेंधा नमक| सेंधा नमक को सबसे शुद्ध नमक माना जाता है, क्योंकि इसमें कोई मिलावट नहीं होती हैं।
इस नमक में वह सारे जरुरी तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए जरुरी होते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैगनिशियम, कॉपर जैसे लगभग 94 तरह के खनिज तत्व पाए जाते है जो हमारे स्वास्थ्य को अच्छा रखने में मदद करता है | जबकि साधारण नमक में इससे बहुत कम मात्रा में उपयोगी तत्व होते है|
आयुर्वेद में भी सेंधा नमक को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है| इस वीडियो में सेंधा नमक के कुछ स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताएंगे| इसलिए वीडियो को पूरा जरूर देखे|
पेट और पाचन
सेंधा नमक खाना पचाने में बहुत प्रभावी होता है। यदि किसी को पाचन से संबंधित समस्या हो सेंधा नमक एक दवाई की तरह काम करता है| इसके सेवन से पाचन तंत्र में सुधार आता है। यह आपको गैस और कब्ज में भी राहत देता हैं।पेट में यदि कीड़े हो जाए और अधिक उल्टियों हो रही तो सेंधा नमक के पानी में निम्बू का रस मिलाकर पीने से काफी आराम मिलता है |
तनाव कम करने में
सेंधा नमक तनाव को कम करता है| इसका सेवन करने से सेरोटोनिन और मेलाटोनिन हार्मोन्स का बैलेंस बना रहता है जो तनाव को नियंत्रित करने में मदद करते हैं|
भूख न लगने पर
यदि किसी को भूख नहीं लगती हो तो इस समस्या को सेंधा नमक का सेवन करके दूर किया जा सकता है। सेंधा नमक का चुटकी भर मात्रा में सेवन करने से डाइजेशन सही रहता है और पेट की बीमारियों भी दूर होती है जिससे भूख भी लगने लगती है |
कोलेस्ट्रॉल कम करे
सेंधा नमक कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है जिससे हार्ट अटैक की संभावना भी कम हो जाती है|
साइनस में राहत
साइनस की समस्या से राहत पाने के लिए सेंधा नमक का सेवन करना फायदेमंद रहता है| सेंधा नमक से गार्गिल करने से सूजन, दर्द, सूखी खांसी और टॉन्सिल से आराम मिलता है। सेंधा नमक से भाप लेकर भी आप इससे फायदा उठा सकते हैं।
पथरी में
अगर किसी को स्टोन की समस्या है तो पानी में सेंधा नमक और नींबू को मिलाकर पीने से कुछ ही दिनों में पथरी गलने लगती है|
दाँत और गले के लिए
गुनगुने पानी में सेंधा नमक डाल कर गार्गिल करने से मसूड़े साफ़ रहते है और साथ ही दांतों की चमक भी बढ़ती है| यदि गले में खराश हो तो वह भी दूर हो जाती है |
वजन घटाने के लिए
सेंधा नमक शरीर के फैट सेल्स को कम कर देता है| जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके लिए एक गिलास पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक और नींबू के रस को एक साथ मिलाकर पीना चाहिए|
शरीर के दर्द को कम करे
सेंधा नमक मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन के साथ साथ हड्डियों से जुडी समस्या में राहत देने का काम करता है| इसका नियमित सेवन करने से यह समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें