अलसी के बीज के फ़ायदे | अलसी का सेवन कैसे करे
क्या आप पेट की समस्या से परेशान है? क्या आपका कोलेस्ट्रॉल अधिक बढ़ा हुआ है? क्या आप अधिक वजन बढ़ने से परेशान है? अगर आप इस तरह की स्थिति से परेशान है तो अब आपको अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर आप इस तरह की समस्याओ से आराम पाना चाहते है तो आप अलसी का इस्तेमाल करके काफी हद तक लाभ पा सकते है| अलसी के बीज में आयरन, जिंक, पोटैशियम, फोस्फोरस, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन ई, कैरोटीन आदि तत्व पाए जाते हैं.
अलसी के छोटे- छोटे बीजों में कई बड़े-बड़े राज छुपे हुए हैं। यदि आप नियमित रूप से अलसी का सेवन करते हैं तो आपको इसके अच्छे प्रभाव भी जल्दी दिखने लगेंगे । अलसी के बीज से होने वाले कई प्रकार के फायदों के बारे में इस वीडियो में बताएगे| इसलिए इस वीडियो को पूरा जरूर देखे|
वजन घटाने में सहायक
अलसी के बीज में फाइबर होता है जिससे यह वजन कम करने का भी काम करता है। इसलिए अलसी के बीज का नियमित सेवन करना वजन घटाने में बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अलसी की बीज को प्रतिदिन 30 ग्राम से ज्यादा सेवन नही करें तो अच्छा रहेगा क्योकि इसका अधिक सेवन करने के कारण पेट की समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।
कोलेस्ट्रॉल कम करे
अलसी के बीज में विटामिन बी काम्प्लेक्स, मैगनिशियम, मैगनीस आदि होता है जो कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। अगर आप कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते है तो अलसी के बीज का सेवन आप उन्हें भूनकर या सलाद के रूप में कर सकते हैं।
मधुमेह को नियंत्रित करे
अलसी के बीज में लिग्निन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जोकि ब्लड शुगर को कम करने में काफी उपयोगी होता है। जो लोग डायबिटीज से परेशान है तो उन्हें प्रतिदिन 25 ग्राम अलसी की मात्रा लेना फायदेमंद होता है|
दस्त में फायदा
यदि किसी को दस्त हो रहे हैं और दवाइयों से कुछ फायदा नहीं हो रहा हो तो अलसी के बीज को गरम पानी में उबालकर और उसमें कुछ मात्रा में मुलैठी मिलाकर काढ़ा बना कर पीने से दस्त में आराम मिलता है और साथ ही यह मूत्र सम्बन्धी रोगों में भी फायदा देता है।
अगर आप पहले किसी बिमारी का इलाज करा रहे है तो अलसी का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। क्योकि अलसी का उचित मात्रा में सेवन करना जरुरी होता है| अलसी का अधिक मात्रा में इस्तेमाल करना नुकसान भी पहुंचा सकता है। साथ ही इसका सेवन के बाद जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा पानी पियें।
कैंसर से बचाव
एक research से यह बात सामने आई है कि अलसी के बीज का सेवन से ब्रेस्ट कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और कोलोन कैंसर से बचाव हो सकता है। इसमें पाया जाने वाले गुणों के कारण यह शरीर में मौजूद टोक्सिंस, गंदगी और कोलेस्ट्रोल को एक साथ शरीर से बाहर निकाल देता है और जिससे यह कैंसर से बचाकर रखने में मददगार साबित हुए है।
जोड़ों के दर्द में
अलसी के बीज जोड़ों की सभी तरह की समस्याओं पर बहुत असरदार है । इसके सेवन से पैरों में रक्त का प्रवाह उचित तरीके से होता है और जिससे दर्द जैसी समस्याएँ काफी हद तक दूर हो जाती है।
अच्छी और सुन्दर त्वचा के लिए
अलसी के बीज और इसके तेल में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए उपयोगी पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को सुंदर और निरोगी बनाए रखने में सहायक होते हैं| इसलिए अलसी का रोज नियमित रूप से इस्तेमाल करना त्वचा की जलन, सूजन, मुँहासे और छालरोग आदि समस्याओं से राहत दिला सकता है।
बालों के लिए
अलसी के बीज में उपयोगी विटामिन और पोषक तत्व होने के कारण सिर के बालों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है | यदि किसी को बालों के झड़ने और गंजेपन की शिकायत हो तो उसे अलसी के बीज या अलसी के तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें