एलोवेरा एक छोटा सा पौधा है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही गुणकारी होता है| एलोवेरा में कई विटामिन और खनिज शामिल होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। एलोवेरा हमारे शरीर के लिए कैसे लाभकारी सिद्ध होता है इस वीडियो में विस्तार से बताएंगे| तो आइए शुरू करते हैं
1.
बालों का झड़ना
एक कप मेहंदी पाउडर में तीन चम्मच एलोवेरा
जेल मिलाकर बालों में शैंपू की तरह लगाएं और 1 घंटे बाद बालों को अच्छे से धो लें|
ऐसा महीने में एक बार करने से बालों के झड़ने की समस्या काफी हद तक दूर हो जाती है
2.
डैंड्रफ
जिन लोगो को बालों में डैंड्रफ की शिकायत
हो उन्हें तीन चम्मच एलोवेरा जेल में थोड़ा सा पिसा हुआ कपूर मिक्स करके बालों की जड़ों
में लगाएं| और आधे घंटे बाद गुनगुने पानी से सिर को धो लें| यह प्रक्रिया सप्ताह में
दो बार जरूर करें | इससे धीरे धीरे डैंड्रफ
की शिकायत दूर हो जाएगी |
3.
कंडीशनिंग
दो चम्मच एलोवेरा जेल को आधा कप दही
में मिलाकर बालों में शैंपू की तरह लगाएं और 20 मिनट बाद सिर को पानी से धो ले| ऐसा
महीने में दो बार करें|
4.
त्वचा के लिए
एलोवेरा जेल को फेस पैक की तरह लगाने
से ड्राय त्वचा, झुर्रियां, मुंहासे, चेहरे के दाग धब्बे जैसी समस्याओं से आराम मिलता
है और त्वचा में निखार भी आता है
5.
फोड़े फुंसी और घाव
एक चम्मच पिसी हुई हल्दी को एक चम्मच
एलोवेरा के साथ मिलाकर घाव पर लगाए और यदि किसी को फोड़े फुंसी हो जाए तो इसी मिश्रण
को फोड़े फुंसी पर रखकर पट्टी से बांध दिया जाए तो बहुत फायदेमंद रहता है
6.
आफ्टर शेव
रेजर की जलन और खुजली को दूर करने के
लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में थोड़ा सा ठंडा पानी मिलाकर चेहरे की मसाज करें| यह जलन
और खुजली से बहुत राहत देता है
7.
पेट की चर्बी
एलोवेरा जूस का रोज सेवन करने से शरीर
में से विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं और डाइजेशन भी अच्छा रहता है| इससे पेट की चर्बी
कम होती है और मोटापा भी दूर हो जाता है
8.
गैस्ट्रिक प्रॉब्लम
एक चम्मच एलोवेरा जेल को एक गिलास गर्म
पानी में घोलकर पीने से पेट में गैस की समस्या दूर हो जाती है
9.
बीमारियों को दूर रखने के लिए
एलोवेरा हमारे शरीर में व्हाइट रक्त
सेल्स की ताकत को बढ़ाता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के असर को रोकता
है| यह हानिकारक फ्री रेडिकल से लड़कर बीमारियों से भी बचाता है|
10.
दिल की बीमारी
एलोवेरा का जूस पीने से इसमें मौजूद
बीटा सिस्टेरॉल ब्लड कोलेस्ट्रॉल कम करता है जिससे दिल की बीमारी से बचाव होता है|
11.
यूरिन प्रॉब्लम
रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच एलोवेरा
जेल का सेवन करने से यूरिन इन्फेक्शन और जलन मैं फायदा होता है

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें